Latest Newsबॉलीवुडसोशल मीडिया स्टार से लेकर ‘श्री रामायण कथा’ में सीता तक, ‘कच्चा...

सोशल मीडिया स्टार से लेकर ‘श्री रामायण कथा’ में सीता तक, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा ने मुश्किलों से जीता जंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mumbai News: ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों, डांस वीडियोज और प्रेरक पोस्ट्स के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक समय आम जिंदगी जीने वाली अंजलि आज 24 साल की उम्र में करोड़पति हैं, जिन्होंने अपने दम पर शोहरत और दौलत हासिल की।

इंस्टाग्राम पर 12.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन हैं, जो दिल्ली के कालकाजी में अपना लग्जरी लेजर ट्रीटमेंट क्लीनिक चलाती हैं।

MMS विवाद और डिप्रेशन का काला दौर

अंजलि की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब 2022 में उनके कथित MMS लीक होने की अफवाहों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इस दौरान ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचनाओं के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थीं और सुसाइड तक के विचार आए।

कई प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए, लेकिन अंजलि ने हार नहीं मानी। उन्होंने इस विवाद को फर्जी बताते हुए एफआईआर दर्ज की और मेहनत के दम पर दोबारा उभरीं।

‘कच्चा बादाम’ से ‘लॉक अप’ तक का सफर

न्यूज़ बुक को दिए इंटरव्यू में अंजलि ने अपने स्ट्रगल का जिक्र किया। टिकटॉक पर 9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनकी शुरुआत हुई, लेकिन टिकटॉक बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना शुरू किया। ‘कच्चा बादाम’ वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

इसके बाद पंजाबी गाने ‘सतना’ और कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में उनकी मौजूदगी ने उनकी जिंदगी बदल दी। शो में मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

नया घर, बिजनेस और ‘श्री रामायण कथा’ में सीता का रोल

अंजलि ने हाल ही में मुंबई में दूसरा आलीशान घर खरीदा और दिल्ली में एक लग्जरी सैलून शुरू किया। उनकी मेहनत का नतीजा है कि वह आज आर्थिक रूप से मजबूत हैं।

हाल ही में खबर आई कि अंजलि को अभिषेक सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में सीता माता का किरदार मिला है, जिसने उनके फैंस में उत्साह बढ़ा दिया, हालांकि कुछ ने इस पर विवाद भी खड़ा किया।

पोस्ट ने बटोरी सुर्खियां

कुछ घंटे पहले अंजलि ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में तस्वीरें शेयर कीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “समय के साथ बदल जाओ या फिर समय को बदलना सीखो, मजबूरियों को कोसने के बजाय हर हाल में चलना सीखो।”

इस पोस्ट पर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...