साइबर ठगी के आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में मुंबई पुलिस

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: साइबर ठगी (Cyber Fraud Jamtara) के मामले में मुंबई के बांद्रा थाना की पुलिस ने प्रथम जिला जज श्रीष दत्त त्रिपाठी के न्यायालय में जामताड़ा मंडल कारा में बंद आरोपी सुभाष मंडल (Accused Subhash Mandal) को रिमांड पर ले जाने को लेकर अर्जी दी। न्यायालय ने मुंबई पुलिस के रिमांड संबंधित अर्जी को स्वीकार कर लिया है।

उम्मीद है शनिवार को रिमांड की कार्रवायी पूरी कर बांद्रा थाना की पुलिस उक्त आरोपी को मुंबई ले जाएगी।

आरोपी ठगी की रकम से  तनिष्क का गोल्ड बांड खरीदा

गौरतलब है कि 11 सितंबर को जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस DAV School के समीप सुभाष मंडल को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या-57/22 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। वही साइबर आरोपी (Cyber Accused) ने बांद्रा की एक महिला के बैंक एकाउंट से 02 लाख 25 हजार रूपए की ठगी की है।

इस मामले में बांद्रा थाना कांड संख्या-824/ 22 दर्ज है। इधर साइबर आरोपी ठगी की रकम से आरोपी ने तनिष्क (Tanishq) का गोल्ड बांड खरीद लिया था।

Share This Article