मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ बैंक घोटाले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई पुलिस ने कथित बैंक घोटाला मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी धनंजय शिंदे की शिकायत के बाद उनके खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिंदे ने आरोप लगाया था कि दारेकर ने खुद को एक श्रमिक बताया था, जो तथ्य बाद में गलत पाया गया। वह 2011 से 2021 तक मुंबई बैंक के अध्यक्ष थे और कथित तौर पर विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं में शामिल थे।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने कई लोगों, बैंक और सहकारिता विभाग को कथित रूप से धोखा देने के लिए दारेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आठ जनवरी को एमआरए मार्ग थाने से सम्पर्क किया था उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से भी सम्पर्क करेंगे।

Share This Article