गिरिडीह में विवाहिता की हत्या, जंगल में मिली लाश

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के गावां थाना इलाके के राजपुरा गांव की एक विवाहिता की हत्या (Murder Of A Married Woman) कर दी गई। तिसरी गांवा के सीमावर्ती जंगल में बुधवार की सुबह उसका शव (Dead Body) मिला।

उसकी पहचान राजपुरा गांव निवासी संदीप यादव की पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अंजली के भाई ने गांवा थाना Police को बताया कि मंगलवार की देर रात उसके बहनोई संदीप यादव ने फोन कर कहा कि उसकी बहन और संदीप की मां के बीच कुछ विवाद हुआ है।

अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

इस बीच बुधवार की अहले सुबह दूसरी बार फोन कर बहनोई संदीप ने बताया कि उसकी बहन गोबर फेंकने निकली है और इसके बाद अभी तक नहीं लौटी है। इसके कुछ देर बाद ही अंजली का शव गांवा तिसरी के सीमावर्ती जंगल (Seemawati Jungle) में मिला।

जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार भी जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। अंजली के मायके वाले भी उसके ससुराल पहुंचे हैं। पुलिस ने अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेज दिया है।

Share This Article