Latest Newsझारखंडचौथी बार अमेरिका की हाउस स्पीकर चुनी गईं नैंसी पेलोसी

चौथी बार अमेरिका की हाउस स्पीकर चुनी गईं नैंसी पेलोसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन:  दिग्गज डेमोक्रेटिक नेता नैंसी पेलोसी को चौथी बार अमेरिका की हाउस स्पीकर चुना गया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी कार्यकाल होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 80 वर्षीय पेलोसी को 216 डेमोक्रेट्स का समर्थन मिला, जबकि उनके दो सहयोगियों ने किसी और को वोट दिया और तीन मतदान में मौजूद नहीं थे।

वहीं कैलिफोर्निया से सीनेटर केविन मैकार्थी को हाउस में मौजूद रहे सभी 209 रिपब्लिकन के वोट मिले, जिससे वे भी माइनोरिटी लीडर के अपने पद पर बने रहेंगे।

पेलोसी 2007 में पहली बार हाउस स्पीकर चुनी गईं थीं। इस पद पर चुनी जाने वाली वे पहली महिला हैं।

इसके बाद 2019 में वे फिर से इस पद पर आईं।

स्पीकर, अमेरिकी सदन का राजनीतिक और संसदीय नेता होता है।

पिछले 2 सालों से व्हाइट हाउस और पेलोसी के नेतृत्व वाले हाउस के बीच संबंध तनावपूर्ण थे।

चैम्बर ने 2019 के अंत में एक व्हिसलब्लोअर द्वारा शिकायत करने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जांच भी शुरू की थी लेकिन बाद में रिपब्लिकन की अगुवाई वाली सीनेट ने राष्ट्रपति को बरी कर दिया था।

रविवार को 117वीं यूएस कांग्रेस के शपथ लेने के बाद पेलोसी को हाउस स्पीकर के तौर पर चुना गया था।

spot_img

Latest articles

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

सरायकेला में अवैध शराब पर छापा, 20 लीटर महुआ जब्त, 400 किलो जावा नष्ट

Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग...

खबरें और भी हैं...