Latest Newsक्राइमअंडरवर्ल्ड डॉन रहे मुथप्पा के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला

अंडरवर्ल्ड डॉन रहे मुथप्पा के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Underworld don Muthappa’s son was attacked: कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन रहे मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर शुक्रवार देर रात को जानलेवा हमला हो गया। यह हमला बेंगलुरु के पास बिददी इलाके में हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी कि हमला तब हुआ जबकि रिकी अपनी कार से ड्राइवर और गनमैन के साथ बेंगलुरु लौट रहा था।

इसी बीच उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर रात करीब 1:30 बजे एक अज्ञात हमलावर ने दो राउंड फायरिंग कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो रिकी हाल ही में रूस की विदेश यात्रा करके लौटे थे और पारिवारिक मामलों को सुलझाने में लगे हुए थे। ऐसे में रिकी पर हुए हमले की एक वजह रियल एस्टेट कारोबारी से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। हमले के पीछे रिकी के ड्राइवर ने एक बिल्डर और रिकी की पहली पत्नी पर शक जाहिर किया है।

यहां बताते चलें कि अंडरवर्ल्ड डॉन रहे मुथप्पा राय के एक पुराने दुश्मन पर भी शक की सुई है, जिसकी जांच की जा रही है। रिकी पर हुए जानलेबा हमले के बाद बिददी पुलिस स्टेशन में अटेंप्ट टू मर्डर और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हमले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...