झारखंड

राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का निधन

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisa) के पूर्व CM स्व. जानकी बल्लभ पटनायक (Late Janaki Ballabh Patnaik ) की धर्मपत्नी, साहित्यकार व कांग्रेस (Congress) नेता जयंती पटनायक (Jayanti Patnaik) का आज निधन (Death) हो गया है।

वे 90 साल की थीं। वे राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) की पहली अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

उनके निधन पर राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने (Governer )शोक व्यक्त किया है।

एक स्वाधीनता सेनानी परिवार में हुआ था जन्म

Jayanti Patnaik का गंजाम जिले के एक स्वाधीनता सेनानी परिवार में जन्म हुआ था।

वे पूर्व सांसद और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (Congress) की पूर्व सभापति भी थीं।

जयंती पटनायक आजकल फोरेस्ट पार्क निवास में रह रही थीं। वे 3 फरवरी 1992 से 30 जनवरी 1995 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की (National Women Commission) पहली अध्यक्ष भी रहीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त किया शोक

उनके निधन पर President Draupadi Murmu ने शोक व्यक्त किया।

उन्होंने अपने शोक संदेश में (Condolence Message) कहा कि ओडिशा के पूर्व CM जेबी पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।

वह एक पूर्व सांसद और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं, जिन्होंने अपनी सेवा और समर्पण के माध्यम से खुद को राज्य के लोगों के लिए प्यार किया।

उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जयंती के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने गहरा शोक प्रकट किया है।।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker