देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 7,591 मरीज, 30 की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 7,591 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी (Corona pandemic) को मात देने वाले लोगों की संख्या 9,206 है। जबकि इससे 30 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 02 हजार 993 हो गई है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1.65 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए

इस दौरान रिकवरी दर 98.62 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में Active patients की संख्या 84 हजार 931 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.58 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1.65 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 52 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article