भारत में कोरोना के 21,880 नए मामले दर्ज, 60 मौतें

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में COVID-19  के 21,880 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन गुरुवार को सामने आए 21,566 की संख्या से थोड़ी ज्यादा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

इसी अवधि में, कोरोना वायरस से 60 लोगों की मौत हुई, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या 5,25,930 हो गई है। वहीं 21,219 मरीज महामारी से ठीक हुए है।

देश भर में कुल 4,95,359 कोविड टेस्ट किए गए

देशभर में कोरोना वायरस (corona virus) से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,31,71,653 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट (Daily Positivity Rate) बढ़कर 4.42 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.51 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,95,359 COVID-19 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 87.16 करोड़ से अधिक हो गई।

Share This Article