Latest NewsUncategorizedअरविंद केजरीवाल के साथ जेल में घट सकती है कोई भी अनहोनी...

अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में घट सकती है कोई भी अनहोनी घटना, संजय सिंह ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjay Singh said: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जेल में बंद हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। एक तरफ एलजी का बयान सामने आया तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है।

आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि क्या कोई खुद को मारने के लिए ऐसे प्रयास करेगा?

पत्रकारों से चर्चा कर रहे आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि एक व्यक्ति को किस तरह से जेल में मारने की कोशिश की जा रही इस पर बिंदुवार बातचीत होगी।

उन्होंने कहा कि Arvind Kejriwal के साथ जेल में कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है।

पहले तो इन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ज्यादा खाकर अपना वजन बढ़ा रहे, अब कह रहे अरविंद केजरीवाल कुछ नहीं खा रहे। इस तरह का मजाक बना रखा है।

संजय सिंह ने BJP पर आरोप लगाया और कहा कि CM केजरीवाल के स्वास्थ्य की उपेक्षा, केंद्र सरकार, भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना की उन्हें मारने की साजिश है।

CM केजरीवाल के स्वास्थ को लेकर LG विनय सक्सेना द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, कि ये क्या मजाक कर रहें हैं आप? क्या कोई आदमी जानबूझ कर शुगर कम करेगा, जो बहुत खतरनाक है।

LG साहब यदि आपको CM की बीमारी के बारे में पता नहीं है तो आपको इस तरह का लेटर नहीं लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर न करे कभी आप के साथ ऐसा समय भी आए।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...