HomeUncategorizedकेंद्र की गलत नीतियों के कारण देश पर बढ़ रहा है कर्ज:...

केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश पर बढ़ रहा है कर्ज: गौरव वल्लभ

Published on

spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार (Central government) की गलत नीतियों के कारण देश पर कर्ज बढ़ रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता Gaurav Vallabh ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वित्त वर्ष 2023 में देश के प्रति व्यक्ति कर्ज में इजाफा हुआ है।

यह बात भारत सरकार (Indian government) भी मानती है। सरकार ने खुद माना है कि वित्त वर्ष 2023 में प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़कर एक लाख 09 हजार रुपये हो चुका है। जबकि वर्ष 2013-14 में प्रति व्यक्ति कर्ज लगभग 43 हजार रुपये था।

वल्लभ ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर व्यक्ति बिना कर्ज लिए कर्ज तले दबा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश पर कर्ज बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर देश के चंद उद्योगपति सरकारी बैंकों (Public sector banks) से लगातार कर्ज ले रहे हैं।

वल्लभ ने New York में किए गए एक शोध का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय बैंकों का अडानी ग्रुप को अधिक कर्ज देना खतरे से खाली नहीं है।

अडानी ग्रुप ने 18770 करोड़ रुपये एसबीआई से कर्ज के रूप में लिया

वल्लभ ने कहा कि शोध में सामने आया है कि अडानी ग्रुप लगातार ऐसे Business में निवेश कर रहा है जिसमें उसका अनुभव नहीं है। ऐसे में अगर व्यापार में घाटा हुआ तो इसका असर बैंकों पर जरूर पड़ेगा।

वल्लभ ने कहा कि इस समय अडानी ग्रुप पर दो लाख तीस हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। यह ग्रुप अपने Capital रकम को खर्च करने के बजाय बैंको से कर्ज लेकर नये व्यापार में निवेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में अडानी ग्रुप 48 हजार करोड़ का कर्ज ले चुका है। जिसमें से अडानी ग्रुप ने 18770 करोड़ रुपये SBI से कर्ज के रूप में लिया है।

spot_img

Latest articles

विधवा से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना पुलिस ने एक 36 वर्षीय...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेसा नियमावली लागू न होने तक बालू घाट और लघु खनिजों का अलॉटमेंट रोका

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा (पंचायत उपबंध विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) नियमावली लागू...

हाजत में बंद आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं...

पुलिस ने डोडा तस्करी के दो तस्करों को पकड़ा, 1.5 लाख नकद समेत बाइक जब्त

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी पर शिकंजा...

खबरें और भी हैं...