क्राइम कंट्रोल के लिए दिल्ली पुलिस का नया प्लान

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव ने राजधानी में क्राइम कंट्रोल के लिए नायाब प्लान बनाया है।

इस नए प्लान के तहत यहां हर शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच सभी पुलिस थानों में जनसुनवाई कैंप लगाए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सभी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) द्वारा आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव के निर्देश पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बालाजी श्रीवास्तव ने एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार को नए कमिश्नर के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (विजिलेंस) के पद पर तैनात थे।

अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव ने पहले पुड्डुचेरी और मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और स्पेशल कमिश्नर, इंटेलिजेंस, आर्थिक अपराध शाखा और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के रूप में काम किया है।

पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालने के बाद श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय में शीर्ष पुलिस आला अधिकारियों के साथ एजेंडा-सेटिंग बैठक की।

अधिकारियों ने कहा कि बैठक में उन्होंने आने वाले दिनों में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और दिल्ली पुलिस के लिए रोड मैप पर चर्चा की।

Share This Article