आयुष्मान कार्ड घोटाले में ED ने 19 ठिकानों पर की छापेमारी, सरकार से वसूली गई है…

आरोप है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के तहत फर्जी आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बना दिए गए।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ayushman Card Scam : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने बुधवार को Delhi, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 19 ठिकानों पर छापेमारी (Raid) कर रही।

आरोप है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के तहत फर्जी आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बना दिए गए।

इसके बाद इन फर्जी कार्डों (Fake Cards) के आधार पर मेडिकल बिल भी तैयार कर लिए गए। इन बिलों के एवज में भारी रकम सरकार से वसूल ली गई।

बड़े अस्पतालों के नाम शामिल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी और कुल्लू में ऐसे मामले सामने आए हैं। बांके बिहारी हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल जैसे अस्पतालों के भी नाम इस केस में शामिल हैं।

इसके अलावा हिमाचल के कांगड़ा जिले की नगरोटा सीट से विधायक RS बाली का भी नाम आया है। वह हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के वाइस-चेयरमैन भी हैं।

कांगड़ा में स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉ. राजेश शर्मा का नाम भी इस फ्रॉड में आया है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है।

Share This Article