देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले 34 हजार के पार, 260 लोगों की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 34 हजार, 973 नए मरीज सामने आए हैं।

इसमें 26 हजार 200 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 114 मरीजों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 260 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 37 हजार, 681 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी कमी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.96 प्रतिशत रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 31 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं इससे अबतक कुल चार लाख, 42 हजार, 9 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 90हजार, 646 हो गई है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 23 लाख, 42 हजार 299 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.49 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 53.86 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक 72 करोड़, 37 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

Share This Article