मैनपुरी से एक बार फिर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की शानदार जीत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SP candidate Dimple Yadav’s spectacular victory from Mainpuri : मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha seat) से एक बार फिर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) की जीत हुई।

उन्होंने BJP प्रत्याशी जयवीर सिंह को 2.21 लाख वोटों से हराकर जीत अपने नाम कर ली।

बताते चलें मैनपुरी लोकसभा सीट से कुल 8 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें सपा, BJP और BSP के अलावा छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में 5 प्रत्याशी शामिल थे।

7 मई को मतदान के बाद ही जनता के रुझान से ये बात साफ हो गई थी कि चुनाव सपा के पक्ष में है। मंगलवार को नवीन मंडी में मतों की गिनती हुई तो डिंपल यादव ने शुरू से ही बढ़त बनाई, जो अंत तक जारी रही।

वहीं दूसरे स्थान पर BJP के जयवीर सिंह रहे। डिंपल ने 2.21 वोटों से जीत दर्ज की। वैसे तो BSP प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन मुख्य मुकाबले से वे बाहर ही नजर आए।

Share This Article