कृषि कानूनों और तेल के दाम पर विपक्ष का हंगामा,लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

विपक्षी सांसदों ने कृषि कानूनों, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर सदन में नारेबाजी की।

इस हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों का परिचय नहीं करा सके और लोकसभा स्पीकर ने 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दिया।

संसद में कांग्रेस, अकाली दल सहित सभी विपक्षी दलों के सांसदों की ओर से नारेबाजी और हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा, 24 वर्षों के संसदीय जीवन में पहली बार देख रहा हूं कि पीएम के नए मंत्रियों का सदन से परिचय कराने की स्वस्थ परंपरा को तोड़ा गया है।

इसके पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के हंगामे के बीच बोलते हुए कहा कि पहली बार अधिक संख्या में महिला, दलित और आदिवासी मंत्री बने हैं। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है, इसलिए सदन में हंगामा कर रहे।

Share This Article