Latest NewsUncategorizedNEET और अन्य परीक्षाओं पर दोनों सदनों में विस्तृत चर्चा चाहता है...

NEET और अन्य परीक्षाओं पर दोनों सदनों में विस्तृत चर्चा चाहता है विपक्ष, लाएगा स्थगन प्रस्ताव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Discussion in both houses on NEET and other examinations : हाल में हुई NEET परीक्षा में Paper leak मामले पर विपक्ष गंभीर है। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में खास चर्चा चाहता है।

इसके लिए विपक्ष संसद में स्थगन प्रस्ताव लाएगा। विपक्ष ने कहा है कि वह कल संसद में इस मुद्दे को उठाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि सरकार भी इस मामले पर सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है।

नीट के मुद्दे पर विपक्ष के रुख की बात करें तो कांग्रेस ने हाल ही में राष्ट्रपति Draupadi Murmu के अभिभाषण पर भी सवाल उठाया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण में देश की जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है और जनहित के मुद्दों का कहीं जिक्र नहीं हुआ है, तथा उन पर पूरी तरह से पर्दा डालने का काम हुआ है। खरगे ने कहा, “मैं राज्यसभा में अपने भाषण में विस्तृत प्रतिक्रिया दूंगा, पर प्रथमदृष्टया मैं कुछ बातें कहना चाहता हूं।”

क्या होता है स्थगन प्रस्ताव

संसद में स्थगन प्रस्ताव किसी सार्वजनिक महत्व के मामले की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पेश किया जाता है। इसे स्वीकार करने के लिए 50 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है।

इसे संसदीय कार्यवाही के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक कहा जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो स्थगन प्रस्ताव एक असाधारण प्रक्रिया है, जिसे स्वीकार किए जाने पर सदन के सामान्य कामकाज को स्थगित करके तत्काल सार्वजनिक महत्व के किसी निश्चित मामले पर चर्चा की जाती है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...