PM मोदी किसान की 9वीं किस्त जारी करेंगे: नरेंद्र तोमर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 09 अगस्त को किसान सम्मान निधि योजना (पीएस किसान) की 9वीं किश्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

तोमर ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि 9वीं किश्त को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे किसानों के खातों में भेजेंगे।

तोमर ने कहा कि इस योजना के तहत देश के 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को अगली किश्त के रूप में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को 2000 रुपये की 8 किश्तें दी जा चुकी हैं। अब 9वीं किश्त 9 अगस्त को जारी की जाएगी।

मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल तीन किश्तों में 6,000 रुपये दिए जाते हैं।

Share This Article