राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (Ram Nath Kovind) ने रविवार को अपने कार्यकाल के अंतिम दिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति अपना पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 25 जुलाई को देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार छोड़ने से पहले आज राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति भवन (President’s House) की विज्ञप्ति के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति ने साथी नागरिकों से महात्मा गांधी की शिक्षाओं और आदर्शों का पालन करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

अंग्रेजी में भी संस्करण प्रसारित होगा

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा।

उसके बाद अंग्रेजी संस्करण (English version) प्रसारित होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।

Share This Article