‘खेल रत्न अवार्ड’ मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखना, गर्व का निर्णयः गृह मंत्री

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘खेल रत्न अवार्ड’ को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह खेल जगत से जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक गर्व का निर्णय है।

शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘खेल रत्न अवार्ड’ को देश के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

यह खेल जगत से जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक गर्व का निर्णय है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सभी देशवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ देश के हर खिलाड़ी को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, उसका मान बढ़ाने के उनके संकल्प और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों से प्रेरित कर विश्व खेल जगत में तिरंगे को और शिखर तक ले जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाएगा।

Share This Article