सोनिया, राहुल और प्रियंका बताएं, उन्होंने कब ली वैक्सीन: संबित पात्रा

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने स्वदेशी कोवैक्सिन को लेकर कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने इसे महापाप बताते हुए कहा है कि कांग्रेस संदेह पैदा कर वैक्सीन को बर्बाद करना चाहती है।

भाजपा ने इस बात को खारिज किया कि कोवैक्सीन के निर्माण में गाय के बछड़े का सीरम होता है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, आज कांग्रेस ने महापाप किया है, क्योंकि जिस प्रकार का भ्रम भारत में निर्मित कोवैक्सीन को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस करके उनके प्रवक्ता पवन खेड़ा ने फैलाया है, वो महापाप है।

संबित पात्रा ने कहा कि, अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा और कांग्रेस के सोशल मीडिया के नेशनल कन्वीनर गौरव पांधी ने आक्षेप लगाया है कि कोवैक्सीन में गाय के बछड़े का सीरम होता है।

सोशल मीडिया पर यहां तक कहा गया कि गाय और बछड़े को मारकर ये वैक्सीन तैयार किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय और वैज्ञानिकों ने साफ तौर कहा है कि कोवैक्सीन में किसी भी प्रकार का गाय या बछड़े का सीरम नहीं मिला हुआ है। यह वैक्सीन पूर्णत: सेफ है और इसमें किसी भी प्रकार का अपभ्रंश नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस 2 बातों के लिए याद रखी जाएगी, वैक्सीन के बारे में संदेह उत्पन्न करने के लिए और वैक्सीन को बर्बाद करने के लिए।

आज हम सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप तीनों बताएं कि आपने वैक्सीन का अपना पहला और दूसरा डोज कब लिया या लिया ही नही।

गांधी परिवार को कोवैक्सीन पर विश्वास है, या नहीं। ये सवाल केवल भाजपा का नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान का है।

संबित पात्रा ने कहा कि आज हम सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप तीनों बताएं कि आपने वैक्सीन का अपना पहला और दुसरा डोज कब लिया या लिया ही नही? गांधी परिवार को कोवैक्सीन पर विश्वास है, या नहीं। ये सवाल केवल भाजपा का नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान का है।

Share This Article