दोगुना हो सकती है किसान सम्मान निधि की राशि, हर चार माह खाते में आएंगे 2 की जगह 4 हजार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बहुत जल्द दोगुना पैसा देने की तैयारी की जा रही है।

नई योजना लागू होने पर हर चार माह बाद किसानों के खाते में 2000 की जगह 4000 रुपए की किस्त आएगी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दोगुनी करने पर विचार कर रही है।

अगर ऐसा होता है, तो किसानों को हर साल 6000 की जगह 12000 रुपए तीन किश्तों में मिल मिलेंगे।

बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना करने पर चर्चा की गई। हालांकि, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में तीन किस्तों में सालाना 6,000 रुपए भेजे जाते हैं। चार माह में मिलने वाली हर किस्त में 2,000 रुपए भेजे जाते हैं।

पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, स्कीम की पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।

दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच किसानों के खाते में पहुंचती है। जबकि तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर के बीच ट्रांसफर की जाती है।

मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी।

इस योजना के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपए तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।

दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में सीधे स्थानांतरित कर दी जाती है।

Share This Article