HomeUncategorized400 पार का ढिंढोरा पीटने वालों की हो गई बोलती बंद: पवन...

400 पार का ढिंढोरा पीटने वालों की हो गई बोलती बंद: पवन खेड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pawan Kheda took a Jibe at BJP: कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने BJP पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग 400 पार का ढिंढोरा पीट रहे थे आज उनकी बोलती बंद हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस भारी मतों से सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने BJP के 400 पार के नारे पर भी तंज कसा।

पवन खेड़ा ने कहा, मैं शुरुआती रुझान के बारे में अंतिम तौर पर कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि जनता को जो फैसला करना था, वो कर लिया है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “जो BJP 400 पार के नारे को लेकर जगह-जगह ढिंढोरा पीट रही थी, शेयर मार्केट में खेल रही थी, हर जगह हवा-बाजी कर रही थी।

अब उसे भी अपनी असली हकीकत के बारे में पता चल गया है कि असल में मौजूदा समय में जनता का मूड क्या है।

उन्होंने कहा, अगर वाराणसी में प्रधानमंत्री दो राउंड में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं, तो उससे साफ जाहिर होता है कि मौजूदा समय में देश का मूड क्या है? वहीं, इस रूझान को लेकर मैं अंतिम तौर पर कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह बहुत ही शुरुआती रूझान है।

इसलिए मैं यही कहूंगा कि अभी हम सभी को इंतजार करना चाहिए, मगर यही रुझान आगे चलकर हमारे पक्ष में नतीजों के रूप में तब्दील होंगे। इसके अलावा, पवन खेड़ा ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को भी कांग्रेस के पक्ष में बताया।

spot_img

Latest articles

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, लेकिन सेंट जेवियर कॉलेज के सामने अवैध पार्किंग पर ढील

रांची: शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। मेन रोड, कचहरी...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

खबरें और भी हैं...