Latest NewsUncategorizedयोगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा!, अमित शाह को...

योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा!, अमित शाह को लिखा पत्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Minister of State Dinesh Khatik) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनकी एक चिट्ठी वायरल हो रही है। हालांकि उनसे जब मीडिया ने इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा है कि कोई विषय नहीं है। मंगलवार दोपहर बाद से ही उनके इस्तीफे (resignation) की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन बुधवार को उनका पत्र बाहर आ गया।

दिनेश खटीक ने लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में जलशक्ति विभाग में राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है, इससे पूरा दलित समाज भाजपा सरकार के प्रति पूरी तरह से उत्साहित एवं समर्पित है।

परंतु जल शक्ति विभाग (water power department) में दलित समाज का राज्यमंत्री होने के कारण मेरे किसी भी आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। न ही मुझे किसी बैठक की सूचना दी जाती है।

विभाग में कौन-कौन सी योजनाएं वर्तमान में संचालित हैं, उस पर क्या कार्यवाही हो रही है, जैसी कोई सूचना अधिकारियों द्वारा नहीं दी जाती है।

बोलने से कतराते रहे दिनेश खटीक

दिनेश खटीक ने कहा कि इसके कारण राज्यमंत्री को विभाग के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं हो पाती है। संबंधित विभाग के अधिकारी राज्यमंत्री को केवल विभाग द्वारा गाड़ी उपलब्ध करा देना ही राज्यमंत्री (State Minister) का अधिकार समझते हैं।

इतने से राज्यमंत्री के कर्तव्यों का निर्वहन हो जाना समझते हैं। इन्हीं सब बातों से आहत होकर मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।

हालांकि दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) से इस संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों ने बात की तो पहले तो वह बोलने से कतराते रहे। फिर कहा कि कोई विषय नहीं है।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...