गुलाम नबी कांग्रेस से ‘आजाद’, सभी पदों से दिया इस्तीफा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने शुक्रवार को पार्टी संगठन के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Resignation) दे दिया। वह कुछ समय से कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे थे।

उन्होंने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पद को भी छोड़ दिया था। आजाद G-23 गुट के मुखिया हैं।

आजाद ने कहा…

आजाद ने कहा है- ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) ने भारत के सही के लिए लड़ने के लिए AICC चलाने वाली मंडली के संरक्षण में इच्छाशक्ति और क्षमता दोनों खो दी है।

वास्तव में, भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले नेतृत्व को पूरे देश में कांग्रेस जोड़ो Excercise करना चाहिए था।

इसलिए बड़े खेद और अत्यंत भावुक हृदय के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा शताब्दी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।’

Share This Article