राजस्थान की बेटी विभा बनी ISRO में वैज्ञानिक

0
41
Rajasthan's daughter Vibha becomes a scientist in ISRO
Advertisement

Rajasthan’s daughter Vibha becomes a scientist in ISRO :सीकर जिले के छोटे से गांव रोरु बड़ी की होनहार बेटी विभा शर्मा ने वो कर दिखाया है, जिसका सपना लाखों युवा देखते हैं। विभा अब भारत के गौरव, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में बतौर वैज्ञानिक अपनी सेवाएं देंगी। विभा शर्मा, रिटायर्ड शिक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा और सांख्यिकी विभाग की निदेशक इंदिरा शर्मा की बेटी हैं।

घर में शिक्षा का माहौल और माता-पिता की प्रेरणा ने बचपन से ही विभा को पढ़ाई के प्रति समर्पित बना दिया। माता-पिता के संस्कार और अनुशासन ने विभा को बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित बना दिया।

सीकर में 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद विभा ने 2019 में MNIT जयपुर से बीटेक किया। इसके बाद गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 92वीं रैंक हासिल की। यहां से उनका सफर पहुंचा आईआईटी मुंबई, जहां उन्होंने धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में एमटेक किया, वो भी फर्स्ट रैंक के साथ।

इस दौरान वह जिंदल स्टील (हिसार) में एसोसिएट मैनेजर के रूप में कार्यरत रहीं। इसरो में वैज्ञानिक बनने के बाद अब विभा उन खास वैज्ञानिकों की टीम में शामिल होंगी जो अंतरिक्ष से लाए गए तत्वों और मैटीरियल पर रिसर्च करते हैं।