गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में दो युवकों की मौत हो गई।

दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार Bike अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कुराग गांव में अपने रिश्तेदार के यहां भोजन करने के बाद लोहरदगा लौट रहे थे। इसी दौरान नौवडीहा नया पुल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना में लोहरदगा निवासी 25 वर्षीय पंकज उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लगभग 26 वर्षीय विजय उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने First Aid के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से लोहरदगा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा Police मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।