1 लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय गिरफ्तार

डुमरी SDPO Sumit Prasad के नेतृत्व में पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को उसके गांव लेढवाटांड से गिरफ्तार किया गया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Naxalite Laxman Rai arrested: गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार (SP Dr Vimal Kumar) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार काे इनामी नक्सली को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

डुमरी SDPO Sumit Prasad के नेतृत्व में पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को उसके गांव लेढवाटांड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कर रही है पूछताछ

जानकारी के अनुसार एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय दस लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो का बेहद करीबी है।

रामदयाल महतो (Ramdayal Mahato) ठेकेदारों से लेवी वसूलने समेत नक्सली संगठन के दस्ते के पास नगदी व हथियारों की आपूर्ति के लिए लक्ष्मण राय पर ही भरोसा करता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Share This Article