HomeUncategorizedनक्सलियों ने जनअदालत में की अपने ही साथी की हत्या, 5 लाख...

नक्सलियों ने जनअदालत में की अपने ही साथी की हत्या, 5 लाख का था इनाम

Published on

spot_img

रायपुर: कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके में नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली मानू दुग्गा की हत्या गला रेतकर हत्या (Naxalite Manu Dugga Murder) कर दी। बुधवार को शव के पास से पुलिस ने नक्सली पर्चा भी बरामद किया है।

इस पर्चे में नक्सलियों ने उसकी हत्या (Murder) की वजह बताते हुए लिखा है कि वह अपनी ही साथी महिला नक्सलियों पर बुरी नजर रखता था और संगठन की महिलाओं से दुर्व्यवहार करता था।

बयान में नक्सलियों ने कहा है कि मानू दुग्गा ने कई बार समझाने के बाद भी अपनी आदतों को नहीं बदला, तो फिर जन अदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा (Koylibeda) के पास जंगल में फेंक दिया था।

5 लाख रुपये का इनाम घोषित था उस पर

कांकेर के पुलिस अधीक्षक एसपी दिव्यांग पटेल (SP Divyang Patel) ने बताया कि मानू दुग्गा की हत्या कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में उसके ही साथियों ने जनअदालत लगाकर की है।

उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह वर्तमान में किसकेडो एरिया कमेटी का सदस्य था। उसके ऊपर कई नक्सली वारदातों में शामिल रहने के आरोप हैं। मानू दुग्गा (Manu Dugga) PLGA  की 17वीं बटालियन का सदस्य था।

spot_img

Latest articles

जोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार में बहे, NDRF की तलाश जारी

Ranchi News: झारखंड के जोन्हा फॉल में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक...

ATS-DSP पर फायरिंग मामले में चंदन साव को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में ATS के DSP नीरज कुमार और दारोगा...

162 निजी स्कूलों की फटकार के बाद 70,000+ विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट

Ranchi News: जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद रांची के 162 निजी स्कूलों...

रांची के पिठोरिया में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर स्थित रणधीर...

खबरें और भी हैं...