आनंद महिंद्रा ने इस अनोखे बिजनेस आइ‎डिया को सोशल मीडिया पर किया शेयर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं, जहां वह आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प या अनोखे पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

इस बार आनंद महिंद्रा ने एक ऐसे कॉफी शॉप के बारे में जानकारी दी इलेक्ट्रिक रिक्शा पर बना हुआ है और प्रदूषण से बचने के लिए जैविक कप का इस्तेमाल कर रहा है। इस अनोखे बिजनेस आइ‎डिया को शेयर करने के लिए आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया का सहारा है।

Image
उद्योगपति ने एक ट्वीट कर एक ‘कैफे’ के बारे में जानकारी दी है, जिसे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर चलाया जा रहा है।

दरअसल, आनंद महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी महिंद्रा इले‎क्ट्रिक से ई-रिक्शा की कुछ तस्वीरें शेयर हुईं, जिसमें कुछ इलेक्ट्रिक रिक्शा को चलती-फिरती कॉफी कैफे में बदला गया है।

इस पोस्ट को रिट्वीट करके आनंद महिंद्रा ने तालिया बजाने वाली इमोजी शेयर किया। आपको बता दें ‎कि ये चलती-फिरती कॉफी शॉप को हैदराबाद में खोला गया है, जिसको हैदराबाद के बॉस्क एसोसिएट्स द्वारा संचालित किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद में ये कंपनी कंपनी से पांच कॉफी शॉप चला रही हैं। इस कॉफी का नाम काफी आन ‎दि गो दिया गया है।

Image
आनंद महिंद्रा ने अभी हाल ही जुगाड़ रिक्शा चलाने वाले बिरजू राम को नौकरी दी है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पिछले साल दिसंबर के महीने में एक दिव्यांग शख्स बिरजू का वीडियो पोस्ट किया था, जहां उन्होंने उसे नौकरी देने का वादा किया था।

आज बिरजू को नौकरी देने के बाद आनंद महिंद्रा ने खुशी जाहिर की और बोले- नौकरी करने का सबको हक है।

Image
बिरजू राम को नौकरी मिलने पर आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, जहां उनकी टीम बिरजू से जॉब ऑफर पर साइन करवाते दिखाई दे रही है।

बिरजू राम को हमारे दिल्ली के इलेक्ट्रिक व्हीकल यार्ड में नौकरी मिल गई है। हर कोई एक ब्रेक का हकदार है।

Share This Article