HomeUncategorizedयुद्धपोत INS रणवीर हादसे में शहीद नौसैनिकों के नामों का खुलासा, 11...

युद्धपोत INS रणवीर हादसे में शहीद नौसैनिकों के नामों का खुलासा, 11 नौसैनिक नेवल हॉस्पिटल में भर्ती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: मुंबई के नेवल डाक यार्ड में मंगलवार की देर शाम एक युद्धपोत आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में हुए विस्फोट के बाद आग लगने पर तीन नौसैनिकों की मौत हुई है और 11 गंभीर रूप से झुलसे हैं।

सभी घायलों को स्थानीय नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का गठन कर दिया गया है। इस हादसे में शहीद हुए नौसैनिकों के परिवारों को इस बारे में जानकारी देने के बाद बुधवार को उनके नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए।

नौसेना ने एक बयान में बताया कि नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर मंगलवार शाम आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई।

हालांकि, जहाज के चालक दल ने तुरंत आग पर काबू पा लिया लेकिन इस दुर्घटना में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई।

तत्काल बचाव कार्य शुरू होने से जहाज को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। इस हादसे में शहीद हुए नौसैनिकों के परिवारों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने आईएनएस रणवीर पर तैनात कृष्ण कुमार एमसीपीओ I,

सुरिंदर कुमार एमसीपीओ II और एके सिंह एमसीपीओ II के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।

मौजूदा नौसेना प्रमुख रह चुके हैं युद्धपोत के प्रभारी

मौजूदा नौसेना प्रमुख आर. हरिकुमार भी इस पोत के प्रभारी रह चुके हैं। आईएनएस रणवीर मूलतः पूर्वी तट (वाइजैग) पर तैनात रहने वाला युद्धपोत है।

यह नवंबर 2021 से मुंबई में था और जल्दी ही इसकी वापसी होनी थी। पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के बाद आज सुबह हताहत नौसैनिकों की पहचान सार्वजनिक कर दी गई।

इस जहाज का निर्माण पूर्व के सोवियत संघ में हुआ था। इस विस्फोट में घायल हुए 11 नौसैनिकों को इलाज के लिए आईएनएस अश्विनी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घातक विस्फोटक हथियारों से लैस है युद्धपोत

पांच राजपूत श्रेणी के विध्वंसकों में से चौथा आईएनएस रणवीर 28 अक्टूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

यह 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित किया जाता है। आईएनएस रणवीर में आन-बोर्ड हथियारों में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, विमान भेदी और मिसाइल रोधी बंदूकें, टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी राकेट शामिल हैं।

नौसेना सूत्रों का कहना है कि इस हादसे के बाद भी पोत पर सुसज्जित हथियार एवं विस्फोटक सुरक्षित हैं।

समुद्री कूटनीति और आतंकवाद का मुकाबला करने में है सक्षम

आईएनएस रणवीर की समुद्री भूमिकाओं में तटीय और अपतटीय गश्त, समुद्री रास्तों की निगरानी, समुद्री कूटनीति, आतंकवाद का मुकाबला और समुद्री डकैती विरोधी अभियान शामिल हैं।

जहाज कामोव 28 एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर को संचालित करने में भी सक्षम है, जो जहाज को तटीय और अपतटीय गश्त, संचार की समुद्री लाइनों की निगरानी सहित कई तरह की भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है। ‘रणवीर’ नाम का अर्थ है युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं की वीरता और पराक्रम।

पहले भी युद्धपोतों पर हुए हैं हादसे

1. जनवरी, 2016 में नेवी की फास्ट इंटरसैप्टर बोट आग लगने से समुद्र में समा गई थी। हादसे के वक्त बोट पर छह नौसैनिक सवार थे लेकिन सभी को बचा लिया गया था।

2. अप्रैल, 2016 में भी नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में तीन नौसैनिक घायल हो गए थे, जबकि गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का एक हिस्सा काटना पड़ा था।

3. जून, 2016 में गोवा के पास कारवार नौसेना के बेस पर नौसेना के एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रमादित्य पर रिफिटिंग का काम चल रहा था, तभी एसटीपी सीवेज प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे में 2 नौसैनिकों की मौत हुई है और चार को बचा लिया गया था।

4. मुंबई बंदरगाह पर अगस्त 2013 में आईएनएस सिंधुरक्षक में हुए धमाके में 18 नौसैनिकों की जान चली गई थी और पनडुब्बी को भारी नुकसान पहुंचा था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...