अब विनेश फोगाट के खिलाफ और हमलावर हो गए हैं BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए कांग्रेस का दामन क्या थामा, भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उनके खिलाफ पहले से और ज्यादा हमलावर हो गए हैं

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Olympian Vinesh Phogat: ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए Congress का दामन क्या थामा, BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) उनके खिलाफ पहले से और ज्यादा हमलावर हो गए हैं।

उन्होंने विनेश फोगाट पर खेलों में भाग लेने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दावा किया कि फोगाट पदक (Medal) इसलिए नहीं जीत सकीं, क्योंकि भगवान ने उन्हें दंडित किया है। जान लीजिए कि कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ फोगाट ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में दो भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है। क्या वजन के बाद ट्रायल को पांच घंटे के लिए रोका जा सकता है।

आप कुश्ती नहीं जीतीं। आप धोखाधड़ी करके वहां गईं। भगवान ने आपको इसके लिए दंडित किया है।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने ट्रायल पूरा किए बिना एशियाई खेलों में भाग लिया।

बता दें कि उनकी टिप्पणी कांग्रेस द्वारा फोगाट को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना से उम्मीदवार बनाए जाने के एक दिन बाद आई है।

Share This Article