HomeUncategorizedवे भय का निर्माण करते थे, हम भविष्य का निर्माण कर रहे...

वे भय का निर्माण करते थे, हम भविष्य का निर्माण कर रहे हैं: PM मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था पर जनता के भरोसे का उल्लेख करते हुये कहा कि पहले की सरकारें भय निर्माण में जुटी थी।

भय निर्माण करना उनका काम था। आज हम भविष्य का निर्माण कर रहें हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि उप्र के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि कुछ लोग धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद और सांप्रदायिकता के दम पर कितनी भी राजनीति कर लें, लेकिन उन्हें लोगों का प्यार नहीं मिल सकता। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा, जो सेवा भावना से लोगों का विकास करेंगे।

वे उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं को जन-चौपाल कार्यक्रम के जरिए वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत-रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि के साथ की।

उन्होंने पूर्व नियोजित कार्यक्रम का हवाला देते हुये कहा कि आप लोग मेरा इंतजार कर रहे थे, इसलिए मैं आपसे बात करने आया हूं। लोकतंत्र में भी यही कर्तव्य है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लताजी जैसी आत्माएं सदियों में कभी-कभार वरदान की तरह आती हैं। उन्होंने दुनिया भर में भारत की जो पहचान बनाई।

भारत को देखने का एक नया नजरिया दिया। लताजी के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। मैं भारी मन से लताजी को नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने पूरवर्ती समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जो पहले सरकार में थे उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब रहा है और ना आप लोगों की जरूरतों से।

उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है- उप्र को लूटो। उन्हें उप्र के विकास से कोई वास्ता नहीं हैं। उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द थे कि हाइवे पर गाड़ी रोक कर गाड़ियों से लूट पाट की जाती थी।

बीच हाइ-वे पर ही महिलाओं, बेटियों के साथ क्या होता था, यह बुलंदशहर के लोग अच्छी तरह जानते हैं। तब उत्तर प्रदेश में घरों-दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी।

पहले की सरकारे भय निर्माण में जुटी थी। भय निर्माण करना उनका काम था। हम भविष्य का निर्माण कर रहें हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उप्र में बहनें-बेटियां कह रही हैं- पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर। उन्होंने कहा कि परिवारवादी सरकारों के लिए सत्ता शासन का माध्यम थी। हमारे लिए सत्ता जनता की सेवा करने का रास्ता है। हम लगातार इसी उद्देश्य से काम कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

गरीब के घरों को लेकर नकली समाजवादियों का क्या रवैया रहा है, यह आपको जरूर याद दिलाना चाहता हूं। आगरा, मथुरा और बुलंदरशहर के शहरी क्षेत्रों में पिछली सरकार ने आठ हजार से भी कम घर गरीबों के लिए बनवाए थे।

जबकि पिछले पांच साल में योगी जी की सरकार ने आगरा-मथुरा और बुलंदशहर में ही करीब 85 हजार घर बनाकर गरीबों को दिए हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...