रांची अपर बाजार में मजदूर यनियन ने किया ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का विरोध

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के अध्यक्ष आदित्य सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को अपर बाजार में हुई। बैठक में सौकड़ों की संख्या में मजदूर और यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।

मौके पर आदित्य सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 40 एकड़ स्थल में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का यूनियन पूरी तरह से विरोध करता है। यूनियन की मांग है कि जहां भी ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाए।

उसके पास सम्बंधित मजदूरों की आवासीय व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि 40 एकड़ स्थल में ट्रांसपोर्ट नगर बनाना न ही व्यवसायिक हित में है और न ही मजदूरों के हित में है।

ट्रांसपोर्ट नगर के लिये कम से कम 200 एकड़ का स्थल होना चाहिये। साथ ही दिन के समय में चार घंटे सम्पूर्ण शहर में लघुभार वाहनों के परिचालन में लगी रोक हटाई जाये।

सिंह ने कहा कि कुछ व्यस्त मार्गों को छोड़ कर अन्य मार्गों में दिन के समय में वाहनो के परिचालन को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनियन सरकार से मांग करती है कि सरकार के सम्बधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उपरोक्त विषयों यूनियन समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता करे।

उन्होंने बताया कि यूनियन ने निर्णय लिया है कि यदि उपरोक्त विषयों पर पहल नहीं की गयी औऱ ना ही समाधान का रास्ता निकाला गया, तो यूनियन के सभी सदस्य दो मार्च से अनिश्चितकालीन के लिये हड़ताल पर जाने के लिये बाध्य होंगे। बैठक में महामंत्री विक्रम सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुमुद झा और प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

Share This Article