Homeझारखंडझारखंड : बुलबुल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार...

झारखंड : बुलबुल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़, सैकड़ों राउंड हुई गोलीबारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा/लातेहार: बुलबुल जंगल में नक्सलियों के खिलाफ पिछले छह दिन से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान मंगलवार को लोहरदगा-लातेहार जिले के सीमावर्ती नारायणपुर जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलीबारी के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने में सफल रहे। इस मुठभेड़ की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि पिछले छह दिन से चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ की यह चौथी घटना है। बताया जा रहा है कि चारों ओर से सुरक्षाबलों से घिर चुके नक्सली भागने की कोशिश कर रहे थे।

तभी लोहरदगा-लातेहार जिले के सीमावर्ती नारायणपुर जंगल में मुठभेड़ की यह घटना हुई है। लेकिन इस गोलीबारी के बाद नक्सली वापस बुलबुल जंगल की ओर भाग गये।

इस मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ, झारखंड जगुवार और जिला पुलिस बल के जवान जंगलों में नक्सलियों की तलाश में जुटे हैं।

नक्सलियों की घेराबंदी पुलिस द्वारा की गयी है, ताकि वे बुलबुल जंगल से लातेहार या गुमला की सीमा की ओर भाग न सकें।

सर्च ऑपरेशन में पुलिस को सफलता भी मिली है। कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला पेशरार इलाके में नक्सली कमजोर पड़ चुके थे।

लेकिन हाल के महीनों में नक्सली एक बार फिर सिर उठाने की फिराक में जुटे हैं। लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...