Latest Newsभारतगडकरी का बयान– ‘शिक्षा और प्रशासन में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी बढ़े’

गडकरी का बयान– ‘शिक्षा और प्रशासन में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी बढ़े’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
Gadkari’s statement: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शिक्षा और प्रशासन में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब अधिक मुस्लिम युवा IAS और IPS बनें। उन्होंने यह बयान ननमुदा संस्थान के दीक्षांत समारोह में दिया।

जाति और धर्म से ऊपर समाज सेवा

गडकरी ने कहा कि वह जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते। उन्होंने अपनी चुनावी यात्राओं (Election Tours) का जिक्र करते हुए कहा, “जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात।” उन्होंने बताया कि वे सिर्फ समाज सेवा को प्राथमिकता देते हैं, चाहे इससे उनकी राजनीतिक स्थिति प्रभावित हो या नहीं।

मुस्लिम युवाओं को दी शिक्षा और प्रशासन में आगे बढ़ने की सलाह

गडकरी ने कहा कि जब वह MLC थे, तब उन्होंने नागपुर के अंजुमन-ए-इस्लाम संस्थान को इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की अनुमति दी।
उन्हें महसूस हुआ कि मुस्लिम युवाओं को शिक्षा और प्रशासन में अधिक अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय से अधिक इंजीनियर, IAS और IPS निकलते हैं, तो पूरे समाज का विकास होगा।

APJ अब्दुल कलाम का दिया उदाहरण

गडकरी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि आज हजारों छात्र अंजुमन-ए-इस्लाम के बैनर तले इंजीनियर बन चुके हैं, और यदि उन्हें यह अवसर नहीं मिलता, तो वे पीछे रह जाते।

राजनीतिक नुकसान की परवाह नहीं

गडकरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहने का फैसला किया। अगर उनके विचारों के कारण चुनाव हारने या मंत्री पद खोने की नौबत आती है, तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...