मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विभिन्न क्लास रूम में अध्ययन कर रहे प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उन्हें मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।