
CM Nitish Kumar Reviewed the Progress of the Schemes: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद और अरवल जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने जहानाबाद में 182 करोड़ रु॰ की 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा 70 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र, जीविका, जहानाबाद का उद्घाटन एवं जीविका दीदियों से संवाद भी किया।
वहीं, अरवल में 63 करोड़ रु॰ की 22 योजनाओं का शिलान्यास तथा 90 करोड़ रु॰ की 250 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, अरवल की भूमि का निरीक्षण भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
