
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में गुरुवार को मुंगेर एवं लखीसराय जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुंगेर में 32 करोड़ रु॰ की 26 योजनाओं का शिलान्यास तथा 87 करोड़ रु॰ की 52 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान नवनिर्मित जिला उद्योग केन्द्र भवन का उद्घाटन, कष्टहरणी घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण, नवनिर्मित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी उद्योग के संयुक्त भवन का उद्घाटन तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया। वहीं, लखीसराय में 208 करोड़ रु॰ की 144 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ रु॰ की 117 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान कजरा सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा निरीक्षण किया।
