Homeविदेशयूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को मदद के लिए उत्तर कोरिया...

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को मदद के लिए उत्तर कोरिया की सेना आई सामने

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

War against Ukraine: यूक्रेन के खिलाफ रूस की युद्ध (War against Ukraine) में अब उत्तर कोरिया ने भी अपनी सैन्य ताकत का सहयोग देना शुरू कर दिया है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim jong उन ने अपने सैनिकों को पूरी सैन्य साजो-सामान और हथियारों के साथ रूस का समर्थन करने के लिए भेजा है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री Kim Yong Yoon के अनुसार, उत्तर कोरिया के 6 सैनिक 3 अक्टूबर को डोनेट्स्क के नजदीक यूक्रेनी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। यूक्रेन की मीडिया ने इस घटना की जानकारी पिछले हफ्ते दी थी।

बता दें कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने जून 2024 में मुलाकात की थी, जिसमें दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा समझौते पर सहमति बनी थी।

रूस को उत्तर कोरिया का समर्थन मिलना यूक्रेन युद्ध के लिए एक नया मोड़ हो सकता है। उत्तर कोरिया के साथ चीन भी रूस का समर्थन कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया को अमेरिका का सहयोग प्राप्त है।

उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने लगा रखा है प्रतिबंध

उत्तर कोरिया ने हाल ही में रूस को हथियार सप्लाई करने के आरोपों का खंडन किया था, हालांकि दक्षिण कोरिया का दावा है कि उत्तर कोरिया भविष्य में और भी अधिक सैनिकों को रूस की सहायता के लिए यूक्रेन भेज सकता है।

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया बिना किसी स्पष्ट समझौते के अपने सैनिकों को इस युद्ध में झोंक सकता है, जो स्थिति को और गंभीर बना सकता है। उत्तर कोरिया ने हाल ही में बड़ी संख्या में तोपखाने और क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनका उपयोग उन्नत हथियारों के रूप में रूस को सौंपा जा रहा है।

हालांकि, उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने बैलिस्टिक टेक्नोलॉजी (Ballistic Technology) का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन मार्च 2024 में रूस ने उत्तर कोरिया के खिलाफ एक प्रस्ताव पर वीटो कर दिया था, जिसके लिए उत्तर कोरिया ने रूस का आभार व्यक्त किया था। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह संबंध कैसे विकसित होते हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...