Latest NewsविदेशPalm oil प्र‎तिबंध से खाने का तेल ही नहीं शैम्पू से चॉकलेट...

Palm oil प्र‎तिबंध से खाने का तेल ही नहीं शैम्पू से चॉकलेट तक हो जाएंगे महंगे

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश में खाने का तेल पहले से ही महंगा चल रहा है और अब 29 अप्रैल से इंडोनेशिया पाम ऑयल (Palm oil) का निर्यात बंद कर रहा है। इस फैसले से भारत में खाने के तेल और महंगे होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कई तेलों में तो Palm oil मिलाया भी जाता है, क्योंकि इसमें कोई महक नहीं होती है।

इसका इस्तेमाल सीधे भी खाना पकाने या तमाम तरह की चीजें बनाने में भी होता है। यह बेहद सस्ता तेल है, ऐसे में इसकी मांग दुनिया भर में रहती है। Palm oil के मामले में इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक देश है, जबकि उसके बाद मलेशिया का नंबर आता है।

इसके अलावा कुछ अफ्रीकी देश पाम ऑयल निर्यात करते हैं। लेटिन अमेरिका और एशिया से भी कुछ हद तक पाम ऑयल निर्यात किया जाता है। Palm oil का इस्तेमाल शैम्पू, नहाने के साबुन, टूथपेस्ट, विटामिन की गोलियां, मेक-अप आइटम, चॉकलेट आदि में भी होता है।

यानी एफएमसीजी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां पाम ऑयल की एक बड़ी ग्राहक हैं। इतना ही नहीं, पेट्रोल-डीजल में जहां कहीं जैविक ईंधन या बायो-फ्यूल मिलाया जाता है, वह दरअसल Palm oil ही होता है। यानी गाड़ियों के चलने में भी पाम ऑयल का अहम रोल है।Palm oil पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय वनस्पति तेल है। दुनिया भर के करीब 50 फीसदी घरेलू उत्पादों में Palm oil का इस्तेमाल होता है।

 इन कंपनियों पर पड़ेगा पाम ऑयल निर्यात पर रोक का असर

– यूनीलीवर ने 2016 में बताया था कि वह 10 लाख टन Palm oil आयात करता है। उसने कहा था कि वह कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री का सबसे बड़ा यूजर है। मतलब पाम ऑयल निर्यात बंद होने से यूनीलीवर पर तगड़ा असर होगा और कंपनी के प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं।

– 2020 में किटकैट चॉकलेट बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने करीब 4.53 लाख टन पाम ऑयल खरीदा था। इसमें से अधिकतर Palm oil इंडोनेशिया से आया, जबकि कुछ मलेशिया से खरीदा गया। कंपनी लेटिन अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों से भी पाम ऑयल खरीदती है।

– प्रॉक्टर एंड गैंबल ने 2020-21 में करीब 6.05 लाख टन Palm oil खरीदा। इसका इस्तेमाल कंपनी के फैब्रिक, होम केयर कैटेगरी और कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में होता है।

– ओरियो बिस्कुट बनाने वाली कंपनी मॉन्डलेज इंटरनेशल भी भारी मात्रा में Palm oil खरीदती है।

– लॉरियल कंपनी ने 2021 में 310 टन Palm oil खरीदा, जिसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में होता है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...