रंगदारी मामले में रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया कुख्यात लवकुश शर्मा, किया गया चार्ज फ्रेम

रांची के सुखदेव नगर थाना (Sukhdev Nagar Police Station) में निशांत सिंह ने लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में गुरुवार को रंगदारी के एक मामले में कुख्यात लवकुश शर्मा को सशरीर पेश किया गया।

उसे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate)धृति धैया की अदालत में पेश किया गया।

भेजा गया न्यायिक हिरासत में

रातु रोड (Ratu Road) के रहने वाले निशांत सिंह से रंगदारी मांगने के केस में लवकुश पर चार्ज फ्रेम (आरोप गठित) किया गया।

लवकुश पर IPC की धारा 384,385,386 और 387 के तहत आरोप गठित किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लवकुश के खिलाफ 24 मामले हैं दर्ज

इस संबंध में रांची के सुखदेव नगर थाना (Sukhdev Nagar Police Station) में निशांत सिंह ने लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया था।

बता दें कि कई मामलों के आरोपी लव कुश शर्मा को झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने पिछले वर्ष गिरफ्तार (Arrested) किया था। लव कुश शर्मा के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर, बरियातू, कोतवाली और लालपुर थाना में कुल 24 मामले दर्ज हैं।

Share This Article