Latest NewsUncategorizedअब पीरियड्स की डेट को बढ़ा सकेंगी आगे, नहीं पड़ेगी दवा की...

अब पीरियड्स की डेट को बढ़ा सकेंगी आगे, नहीं पड़ेगी दवा की जरुरत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: पीरियड्स (Periods) एक कुदरती और सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है। इस दौरान कई तरह की समस्याएं होना आम बात है।

लेकिन यदि इस बीच महिलाओं को किसी कार्यक्रम में जाना पड़ जाए तो वो इस समस्या से कुछ दिन के लिए निजात पाई सकती है। हालांकि ऐसा करने के लिए महिलाएं दवाओं का सेवन करती हैं।

लेकिन उन्हें अब ऐसा नहीं करना होगा। बिना दवा के भी वो कुछ समय के लिए समस्या को टाल कर कार्यक्रम में जा सकती हैं। जी हां, अगर आप भी बिना किसी Side Effects के अपने पीरियड्स डिले (Periods Delay) करना चाहती हैं तो ये देसी नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

Periods Delay

इन घरेलू नुस्खों से Periods टालने में मिलेगी मदद

नींबू

इस खट्टे फल में Vitamin सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नींबू Periods को टालने, और ब्लड फ्लो को कंट्रोल (Control Blood Flow) करने या रोकने में मददगार होता है।

इसके अलावा यह Periods से संबंधित जटिलताओं को भी कम करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए आप गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं। अच्छे परिणाम के लिए अपने Periods से कम से कम कुछ दिन पहले इसे लेने का प्रयास करें।

Periods Delay

मसालेदार खाना

अगर आप चाहती हैं कि आपके Periods कुछ दिन लेट हो जाएं तो मिर्च, काली मिर्च और लहसुन जैसी चीजों को खाने से परहेज करें।

दरअसल, मसालेदार खाना खाने से खून का फ्लो बढ़ता है, जिससे Periods शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इस समय मसालेदार खाने को हाथ ही न लगाएं।

न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट (Nutritionist and Wellness Expert) वरुण कत्याल के अनुसार, मसालेदार भोजन खाने से शरीर गर्म होता है और रक्त प्रवाह में (Blood Flow) सुधार होता है।

यही कारण है कि ऐसा माना जाता है कि मासिक धर्म को कुछ दिन डिले करने के लिए लहसुन, काली मिर्च, मिर्च, दालचीनी, लौंग आदि जैसे मसालों का सेवन करने से बचना चाहिए।

Periods Delay

जिलेटिन

यह उपाय Periods को कुछ घंटों से लेकर एक हफ्ते तक भी डिले कर सकता है। जिलेटिन मासिक धर्म (Gelatin Menstrual) की पूरी प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।

आप जब भी ऐसा करना चाहे तो जिलेटिन का एक पैकेट लें और उसमें पानी मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं। इस पानी का दिन में लगभग 2-3 बार सेवन करें।

Periods Delay

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) आपके आने वाले Periods में देरी के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है। यह न केवल आपके Periods पीछे धकेलता है, बल्कि मासिक धर्म की देरी के बाद के ब्लड फ्लो को कम कर सकता है।

इस उपाय को करने के लिए आपको एक गिलास पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) मिलाकर लगभग एक हफ्ते तक दिन में तीन बार पीना है। इस उपाय को करने से Periods लगभग एक हफ्ते तक लेट हो सकते हैं।

Periods Delay

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के (Celery) पत्तों में Vitamin B-12, Vitamin K, C और A होता है। अजवाइन के 2 पत्ते पानी में उबालकर ठंडा करने के बाद रोजाना दो बार इसका सेवन करने से आपके Periods में देरी होने के साथ शरीर से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलने में मदद मिलती है।

Periods Delay

इन सभी नुस्खों के जरिये महिलाएं समस्या को टाल सकती हैं। हालांकि ऐसा करना कितना सुरक्षित होता है, इस संबंध में Doctor ज्यादा बेहतर बता सकते हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...