HomeUncategorizedअक्टूबर राशिफल 2022 : लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण,...

अक्टूबर राशिफल 2022 : लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये 5 राशि के लोग रहें सतर्क

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: अक्टूबर (October Horoscope) का महीना मन में हर्ष और उत्साह भरने वाला रहेगा, क्योंकि, इस महीने लगातार कई त्योहार(Festival) हैं।

साथ ही इस महीने भारत में दिखाई देने वाला इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

वहीं कई और ग्रह भी राशि गोचर ( zodiac Transit) करेंगे। ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण और काफी तनाव वाला रह सकता है। जानें किन राशियों को इस माह में रहना होगा संभलकर

इस महीने कई बार आप चिंतित और विचलित महसूस कर सकते हैं। आपको पेशेवर जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग पार्टनरशिप( partnership) में अपना बिजनेस मैनेज कर( Business Management) रहे हैं, उन्हें सभी काम पारदर्शी रखने की कोशिश करनी होगी।

ससुराल पक्ष से संबंध चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी का ध्यान आकर्षित करने से बचें। आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में विश्वास कायम करने की आवश्यकता है। हस्ताक्षर करने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

कर्क (Cancer)

इस महीने आप पर काम का अधिक दबाव रहने वाला है। आप प्रतिस्पर्धी महसूस करेंगे और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। हालांकि, आपका पारिवारिक जीवन इस दौरान काफी तनाव देने वाला रहेगा।

दरअसल, घर परिवार के लोगों में लड़ाई झगड़ा देखा जा सकता है। हालांकि, आप परिवार के सदस्यों के बीच संबंध सुधारने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातक धैर्य बनाये रखें और शांति से परिस्थितियों से निपटें। आप करियर के लक्ष्यों के संबंध में महत्वाकांक्षी बने रहेंगे, किंतु परिणाम आने में कुछ देर हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग विस्तार करने की योजना बना सकते हैं।

माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें आपको आंखों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

धनु (Sagittarius)

इस महीने धनु राशि के जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक बढ़ सकता है। इस महीने आपके खर्चे भी अधिक रहने वाला है। आपको अपने मित्रों और यात्राओं पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इस महीने व्यापार में भी कोई खास कमाल देखने को नहीं मिलेगा। इस महीने व्यापार मध्यम वृद्धि के साथ संतोषजनक रहेगा। अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें अन्यथा आपके पेशेवर और व्यक्तिगत संबंधों में उतार-चढ़ाव उत्पन्न हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को सलाह है कि अगर आप इस महीने कोई निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो पहले अच्छे से जांच परख कर लें। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें, अन्यथा निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

पैसों के मामले में भी सतर्कता बरतने की जरुरत है। किसी को भी इस महीने न तो उधार दें और न ही उधार लें। अपने जीवनसाथी के साथ उचित संवाद बनाए रखें अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ अनबन हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...