Latest Newsझारखंडलोहरदगा में कोरोना के विशेष जांच शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

लोहरदगा में कोरोना के विशेष जांच शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: कोरोना संक्रमितों की पहचान करने के लिए लोहरदगा मे स्पेशल रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान चलाया गया।

जिले को मिले कुल तीन हजार आरएटी टेस्ट लक्ष्य के विरुद् किस्को प्रखण्ड में 280, भण्डरा प्रखण्ड में 362, सेन्हा प्रखण्ड में 339, कुडू प्रखण्ड में 200, पेशरार में 35, कैरो प्रखण्ड में 71 लोगों की जांच कर ली गई थी। वहीं, लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर 175 लोगों की जांच की जा चुकी थी।

उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने इस अभियान का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने किस्को प्रखण्ड के माॅडल विद्यालय, पतरातू, हिसरी और हिसरी नवाटोली में बनाये गये जांच केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत भी की। उपायुक्त ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी जांच कराने और अपना वैक्सीन अवश्य लेने की अपील की।

साथ ही लोगों से कहा कि वे अन्य लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें। किसी भी प्रकार के अफवाह में ना आयें।

यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लेकर ही कोरोना महामारी को रोका जा सकता है।

इसके अतिरिक्त हमेशा मास्क का उपयोग करते रहें। हमेशा अपने हाथों को साफ व स्वच्छ रखें। सामाजिक दूरी का पालन करें। सरकार कोरोना से संबंधित जो गाईडलाईन जारी करती है उसका पालन करें।

उपायुक्त के निरीक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डाॅ विजय कुमार, किस्को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनिल मिंज समेत प्रतिनियुक्त चिकित्सक मौजूद थे।

 उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी किया निरीक्षण 

आज चलाये जा रहे विशेष रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान का निरीक्षण जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी किया।

उप विकास आयुक्त ने कुड प्रखण्ड में बनाये गये केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की ने कैरो प्रखण्ड के हनहट पंचायत भवन व स्वास्थ्य केंद्र कैरो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कमला देवी राईस मिल सेन्हा व रानी राईस मिल निंगनी, कार्यपालक दण्डाधिकारी अमित बेसरा ने केंद्रीय विद्यालय बरही का निरीक्षण किया गया।

संबंधित अंचलाधिकारियों ने भी अपने अंचल क्षेत्र में चिन्हित जांच केंद्रों का निरीक्षण किया।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...