रांची में डायन के शक में वृद्ध महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

मृतका के परिजनों (Relatives) का आरोप है कि घर में हेमा मुंडा के परिजनों ने वहीं पर रतनी की पीटकर हत्या कर दी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बुढ़मू के चैनगड़ा डहू टोला (Changada Dahu Tola) निवासी रतनी देवी (72 वर्ष) की सोमवार की रात हत्या (Murder) कर दी गयी। रतनी देवी के पति का नाम बुधू मुंडा है।

हत्या डायन बिसाही (Witchcraft) के संदेह पर किए जाने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार की लिखित सूचना पर बुढ़मू नामजद आरोपी रीना देवी और दिलीप मुंडा को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

रीना देवी हेमा मुंडा की बेटी और दिलीप मुंडा दामाद

मृतका के चेचेरा देवर हेमा मुंडा (Hema Munda) की पत्नी शानिचरवा देवी व उसके बेटे प्रकाश मुंडा को हिरासत में लेकर घटना में उनकी संलिप्तता (Involvement) की जांच की जा रही है। रीना देवी हेमा मुंडा की बेटी और दिलीप मुंडा दामाद है।

पीड़ित बुधु मुंडा और आरोपी हेमा मुंडा दोनों चचेरे भाई

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुधु मुंडा और आरोपी हेमा मुंडा दोनों चचेरे भाई (Cousin) हैं। हेमा मुंडा के बेटे प्रकाश मुंडा को लकवा की शिकायत के बाद RIMS ले जाया गया था, जहां से शाम को लौटने पर रतनी देवी हालचाल लेने हेमा के घर गयी थी।

मृतका के परिजनों (Relatives) का आरोप है कि घर में हेमा मुंडा के परिजनों ने वहीं पर रतनी की पीटकर हत्या कर दी।

TAGGED:
Share This Article