
India Global Identity : लोकसभा के सभापति ओम बिरला ने शुक्रवार को गोवा विश्वविद्यालय कैम्पस में यूनिवर्सिटी, आइआइटी और आइआइयूएलईआर के ऊर्जावान विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इस मौके पर श्री बिरला ने कहा कि भारत के नौजवानों का सामर्थ्य, ऊर्जा, सोच और नवाचार आज पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में हमारे युवा वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने होनहार युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
श्री बिरला ने कहा कि निश्चय ही देश की नीतियों में युवाओं की जितनी अधिक भागीदारी होगी, शासन-प्रशासन में उतनी ही पारदर्शिता आएगी तथा हम 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को अवश्य पूरा कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि हर बार जब संसद में विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर प्रशासनिक सेवाओं से प्रशिक्षु अधिकारी आते हैं तो उसमें महिलाओं की बढ़ती संख्या देखकर प्रसन्नता होती है। आज गोवा यूनिवर्सिटी में भी छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर खुशी हुई।
उनसे कहा कि केवल वोट करने तक ही अपनी डेमोक्रेटिक रिस्पांसिबिलिटी ना समझें, बल्कि राष्ट्र के लिए नीति निर्माण में भी सक्रियता से भूमिका निभाएं।

