Latest Newsझारखंडलापरवाही की शिकायत मिलने पर बोकारो उपायुक्त ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक...

लापरवाही की शिकायत मिलने पर बोकारो उपायुक्त ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को पद से हटाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बोकारो सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इस दौरान लापरवाही बरतने एवं कार्यों में अभिरुचि नहीं लेने कारण उपायुक्त राजेश सिंह ने उपाधीक्षक डॉ रेणु भारती को पदमुक्त कर दिया है।

अब उनके स्थान पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एन.पी सिंह को बोकारो सदर अस्पताल का उपाधीक्षक पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

उपायुक्त ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह ने बोकारो सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चास को अस्पताल में अव्यवस्था मिली, जिसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से की गई।

इस संदर्भ में उपायुक्त ने डॉ भारती से स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके आलोक में उपायुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक को निर्देश दिया कि डॉ रेणु भारती को अपने स्तर से कोविड-19 के अन्य कार्यों का संचालन कराएंगे।

वहीं, उपायुक्त ने बताया कि बोकारो सदर अस्पताल कोरोना के संक्रमण के समय प्रमुख अस्पताल है।

इसके बावजूद यहां मरीजों के देखरेख से लेकर उनके भर्ती करने तथा अन्य काम में लगातार शिकायत मिल रही थी।

साथ ही यह भी पता चला था कि डॉ रेणु भारती स्वयं अस्पताल समय से नहीं आती थीं। इस वजह से अस्पताल के चिकित्सक व अन्य पारा कर्मी भी लापरवाह हो गए थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...