मंत्री बन्ना गुप्ता के विवादित वीडियो पर कांग्रेस ने मंत्री का बचाव करते हुए दिया बयान, कहा – “यह है FAKE VIDEO”

भास्कर ने आगे कहा कि इस साजिश के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता के लाखों समर्थक एकजुटता के साथ बन्ना गुप्ता के समर्थन में चट्टान की तरह डटे हुए हैं

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) के विवादित वीडियो (Controversial Video) पर कांग्रेस (Congress) ने मंत्री का बचाव करते हुए बयान दिया है। कांग्रेसी उक्त वीडियो को फ़ेक वीडियो बता रहे हैं।

विवादित वीडियो के मामले में मंत्री बन्ना गुप्ता के राजनीतिक सलाहकार जम्मी भास्कर ने कहा कि, बन्ना गुप्ता की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से BJP सांसद निशिकांत दुबे ने एक राजनैतिक षड्यंत्र के तहत इस एडिटेड वीडियो (Edited Video) को जारी किया गया है।

साथ ही कहा कि इन घृणित हरकतों से कांग्रेस घबराने वाली नहीं है।

चट्टान की तरह खड़े हैं लाखों समर्थक

भास्कर ने आगे कहा कि इस साजिश के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता के लाखों समर्थक एकजुटता के साथ बन्ना गुप्ता के समर्थन में चट्टान की तरह डटे हुए हैं।

वहीं ज़िला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने कहा कि विपक्षी विकास से घबरा गए तो, अब फर्जी वीडियो ही सहारा है।

TAGGED:
Share This Article