HomeबिहारValentine's Day पर मंगेतर ने नहीं उठाया फोन, तो टूट गई शादी,...

Valentine’s Day पर मंगेतर ने नहीं उठाया फोन, तो टूट गई शादी, थाना पहुंचा मामला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें विवाह से पहले ही संबंधों को तोड़ने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल 16 फरवरी को बारात आनी थी वह शादी महज एक फोन के कारण टूट गई। विवाद बढ़ने पर मामला थाने भी पहुंचा।

अंतत: कन्या पक्ष ने शादी तोड़ने का फैसला सुना दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझाया। दरअसल एक मोहल्ले में नालंदा के हरनौत से 16 फरवरी को बारात आनी थी।

सोमवार को वैलेंटाइन डे की बधाई देने के लिए लड़के ने लड़की को मोबाइल पर फोन किया। इधर लड़की का मोबाइल काफी देर तक व्यस्त मिला तो लड़का गुस्से में आ गया।

वह लड़की से मिलने फतुहा आ गया और लड़की को बाजार में बुलाकर उससे सादे कागज पर लिखवा लिया कि शादी के बाद यदि कभी भी तेरा मोबाइल बिजी मिला तो हम तुम्हें छोड़ देंगे।

इस बात की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। इसके बाद कन्या पक्ष थाना पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वर पक्ष को भी बुला लिया।

कुछ गणमान्य और पुलिस वालों की मौजूदगी में कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लिखित सुलह होते ही दोनों पक्ष अपने-अपने घर वापस लौट गए। यह घटना पूरे बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है।

spot_img

Latest articles

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

खबरें और भी हैं...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...